फर्रुखाबाद:(कमालगंज) होली का पर्व शांति एवं आपसी सौहार्द से मनाए जाने के लिए थानें में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। लोगों से आग्रह किया गया कि त्योहार पर कहीं कोई नई परंपरा डालने का प्रयास न करें।
पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष अंगद सिंह नें कहा कि सभी से आपसी भेदभाव न रखकर प्रेम और सौहार्द से होली का त्योहार मनाएं| त्योहार में खलल डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि कही कच्ची शराब या फिर अराजकतावादी माहौल पैदा करने का प्रयास किया जा रहा हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दे| जिससे बड़ी घटना हो सके| व्यापारी वर्ग के लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


