बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे दबंगों नें बचाने आयी माँ को पीटा

0
135

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बेटियों के साथ दबंगों ने छेड़छड कर दी| जब उसकी माँ अपनी बच्चियों को बचाने गयी तो दबंगों नें माँ को भी जमकर पीट दिया| पीड़िता नें थाने में तहरीर दी| पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उसने आरोप लगाया कि उसके गाँव का ही दबंग युवक नशे की हालत में उसकी बेटी को घर से उठाकर ले गया और घर के बाहर गली में उससे छेडछाड़ करने लगा| जब महिला की दूसरी बेटी उसे बचाने गयी तो उससे भी अश्लीलता की गयी| चीखपुकार सुनकर महिल मौके पर आ गयी उसने बेटियों से छेडछाड का विरोध किया| तो महिला के साथ भी लाठी-डंडो से हमला कर दिया|
मेडिकल कालेज चौकी इंचार्ज सुधीर सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की जिसमे मामला केबल मारपीट का सामने आया है| छेड़छाड का आरोप गलत है| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]