चौकी के निकट अस्पताल संचालक की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती देर रात पुलिस चौकी के निकट एक अस्पताल संचालक की कार पर दूसरे बाइक सबारों नें ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| लेकिन उस समय अस्पताल संचालक कार में नही थे| जिससे हादसा होनें से बच गया|
थाना कमालगंज के ग्राम बहबलपुर निवासी गजेन्द्र सिंह अपने गाँव प्रधान भी है| गजेन्द्र का शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास चौकी के निकट अस्पताल है| गजेन्द्र सिंह नें बताया कि बीती रात वह बिल्हौर से कार द्वारा बीती रात एक विवाह समारोह में शामिल होनें गये थे| लगभग 1:30 बजे वह वापस लौटे और अस्पताल के बाहर कार खड़ी कर दी| अस्पताल से एक बाइक पर सबार होकर अपने आवास विकास स्थित घर के लिए निकले| तभी उन्हें सूचना मिली की उनकी कार में एक दूसरी कार सबारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फतेहगढ़ की तरफ फरार हो गये|
घटना सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस ने पड़ताल की| अस्पताल के निकट एक दूसरे अस्पताल के सीसीटीवी तलाशे| जिसमे हमलावरों का कुछ सुराग पुलिस को मिला है| चौकी इंचार्ज आवास विकास विशेष कुमार नें बताया कि तहरीर मिली है| हमलावरों की तलाश की जा रही है|