455 महीलाओ को मिला बीजेपी महिला स्वास्थ्य शिविर में लाभ

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में आयोजित बीजेपी के महिला स्वास्थ्य शिविर में आयी 455 महिलाओ ने अपना चेकअप कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया | इसके साथ ही साथ महिलाओ को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया|

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कार्यक्रम प्रभारी मिथलेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया| जिसमे महिला अस्पताल की ओपीडी में आयोजित शिविर में अस्पताल की महिला चिकित्सको ने महिलाओ का परीक्षण किया| नगर प्रभारी सुमन राठौर में बताया कि 30 महिलाओ का अल्ट्रासाउंड, 150 महिलाओ के खून की जाँच, 75 महिलाओ का सामान्य चेकअप, 200 महिलाओ का ब्लडपेशर चेक किया गया| डॉ० कृष्णा बोस व डॉ० निमिता ने चेकअप किया | इसके साथ ही साथ कमालगंज, कायमगंज व राजेपुर में भी शिविर लगाया गया |

जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, चित्रा अग्निहोत्री, रमा कनौजिया, डॉओ विनीता मिश्रा, सोनीलता, सीता भदौरिया अआदी मौजूद रहे|