45 मिनट में ही निपटा नोडल अधिकारी का निरीक्षण

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) विकास कार्यों की हकीकत जाननेजनपद आये नोडल अधिकारी का दौरा खानापूरी में ही निपट गया| उन्होंने एक वार्ड का निरीक्षण कर अवश्यक दिशा निर्देश दिये| और कस्बे में पैदल मार्च भी किया| लगभग उनका निरीक्षण और फ्लेग मार्च 45 मिनट में निपट गया|
नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता सोमबार शाम नगर पालिका कमलागंज के दलित बाहुल्य बार्ड 3 अम्बेडकर नगर का निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने पीएम आवास पाए उमेश का घर देखा| उन्होंने गली और नालियों की साफ़-सफाई देखी| उन्होंने अवश्यक दिशा निर्देश दिये| नोडल अधिकारी इसके बाद थानें के पास से होते हुए गुंड मंडी चौराहे से मुख्य मार्ग पर पैदल गस्त किया| इस दौरान उन्हें सड़क पर ट्राफिक अधिक दिखा| जिस पर उन्होंने वाई-पास की बात जाननी चाही| चेयरमैंन प्रीति महेश्वरी के पति तरुण महेश्वरी ने उन्हें बताया कि कस्बे में कोई बाईपास ना होंने की बात कही|
सड़क पर पैदल गस्त के बाद वह जिला मुख्यालय के लिए निकल गये| डीएम मानवेन्द्र सिंह, एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह आदि रहे|