सपा नेताओं ने केक काट मनाया मुलायम का जन्मदिन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी के पूर्व सुप्रीमो व वर्तमान में संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सपा नेताओ ने केक काटकर धूमधाम से मनाया| जिसमें मुलायम सिंह यादव के राजनैतिक जीवन पर भी चर्चा की गयी|
शहर के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओ ने मुलायम सिंह यादव का 79 वां जन्मदिन धूमधाम से बनाया| नेताओ ने केक काट एक दूसरे को बधाई दी| इस दौरान महानगर अध्यक्ष विजय यादव, जिला महासचिव मंदीप यादव,पुष्पेन्द्र यादव, महेन्द्र सिंह कटियार, विवेक यादव, जितेन्द्र यादव(सिरोली वाले), शिब्बू यादव आदि रहे|

वही कचहरी में जिला प्रवक्ता सपा पुष्पेन्द्र यादव एडवोकेट के चेम्बर पर मुलायम सिंह यादव का केक काटा जन्मदिन मनाया गया ।
सचिव विवेक यदव राजेन्द्र यादव,कुँवर सिंह यादव,शेर सिंह,साजिद खां, टोपी वाला, गोधन लाल,सचेन्द्र यादव,धीरेन्द दीक्षित, मनोज शाक्य,धीरसिंह,रूचि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।