सफाई कर्मी की गोली मारकर हत्या, पत्नी गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) खेत में काम कर रहे सफाई कर्मी की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी| जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर होनें पर उसे उपचार हेतु लोहिया अपस्ताल भेजा गया जंहा से उसे रिफर कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम पुनपालपुर निवासी 35 वर्षीय हीरालाल अपनी पत्नी किरन के साथ घर से लगभग 300 मीटर दूर अपने गेंहू के खेत में काम कर रहे थे| बताया गया कि उसी दौरान दो नकाबपोश बाइक सबार अचानक उसके खेत के निकट पंहुचे और तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे सफाई कर्मी हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसकी पत्नी की हालत नाजुक हो गयी| उसे परिजनों नें तत्काल सीएचसी मोहम्मदाबाद ले जाया गया| लेकिन सीएचसी पर उस भर्ती नही किया गया| जिसके बाद उसे परिजन लोहिया अस्पाताल लेकर पंहुचे| जंहा 108 एम्बुलेंस के ईएमटी आफाक नें 7:10 बजे भर्ती कराया| डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी नें उपचार के बाद उसे हालत गंभीर होनें पर रिफर कर दिया|
घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष एके रावत मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| मृतक के एक पुत्री 18 वर्षीय शोभा और 15 वर्षीय पुत्र विनय है| थानाध्यक्ष नें बताया कि घटना का कारण अभी पता नही चला है| जाँच की जा रही है|