योगी सरकार के उप मुख्यमंत्री व आधा दर्जन मंत्री ‘गंगा यात्रा’ के बनेंगे भागीरथ

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: योगी सरकार की तरफ से प्रमुखता से निकाली जा रही गंगा यात्रा में सूबे की योगी सरकार के कई मंत्री और प्रभारी मंत्री शामिल होकर भागीरथ की भूमिका अदा करेंगे| जिनके कार्यक्रम भी जिला मुख्यालय पर आ गये है| वही उपमुख्यमंत्री केशब प्रसाद मौर्य भी गंगा पूजन में शामिल होंगे|
बुधवार को गंगा यात्रा का आगमन जिले में हो रहा है| जिसको लेकर जिला प्रशासन एलर्ट मोड़ पर है| जनपद में गंगा यात्रा आने पर उसमे राज्य मंत्री कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान लाखन सिंह राजपूत, राज्य मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग महेश चन्द्र गुप्ता, मंत्री वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग सुरेश खन्ना, जनपद के प्रभारी मंत्री व सूबे के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा यात्रा में शामिल होंने होंगे| डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 30 जनवरी को पुलिस लाइन मैदान में सुबह 10:10 बजे हेलीकाप्टर से उतरेंगे| जिसके बाद वह पांचाल घाट पर गंगा पूजन में शामिल होंगे|
 नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य नें बताया की उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम भी आ गया है|
अमृतपुर:
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें थाना अमृतपुर में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की| अधिकारियों नें पुलिस कर्मियों की डियूटी दी गयी| डीएमनें कहा सभी गुजरपुर पमारान से लेकर पांचाल घाट तक डियूटी पर तैनात रहे| अधिकारियों नें बताया कि गुजरपुर पमारान में बुधवार शाम 4:30 पंहुचेगी|