एक भारत-श्रेठ भारत यात्रा में दिखी संस्कार और संस्कृति की झलक

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: संस्कार भारती की एक भारत और श्रेठ भारत यात्रा में देश के विभिन्य हिस्सों के संस्कार और संस्कृति की झलक देखने को मिली| जिसमे बड़ी संख्या में कला साधकों नें हिस्सा लिया| यात्रा देखने के लिए सड़क किनारे भीड़ टकटकी लगाये खड़ी रही|
सदर विधान सभा क्षेत्र के रेलवे रोड़ पांडेश्वर नाथ मन्दिर से शोभा यात्रा आरम्भ हुई| यात्रा को सांसद मुकेश राजपुत व भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर नें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| यात्रा रेलवे रोड, चौक, घुमना होते हुए स्वराज कुटीर में समाप्त हुई| यात्रा में राजस्थान, गुजरात, गोवा, तमिलनाडु, मणिपुर, सिक्किम, मिजोरम, यूपी, बिहार, दिल्ली, केरल, पंजाब, उड़ीसा, महाराष्ट्र आदि राज्यों की पारम्परिक वेशभूषा में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और कला साधकों नें कदमताल की|सभी धर्मो के लोगों नें यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया| सिंधी समाज नें झूलेलाल के साथ सड़क पर डंडिया किया|
यात्रा में संचालक की भूमिका में मनोज मिश्रा, सुबोध शुक्ला व कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे नें देखी| यात्रा में सचिव आकांक्षा सक्सेना, कोषाध्यक्ष आदेश अवस्थी, प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय,नवींन मिश्रा, रविन्द्र भदौरिया, रिंकू पाण्डेय, कपिल गुप्ता,अनुभव सारस्वत, संजय गर्ग, धीरेन्द्र वर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, भाजपा नेता राहुल राजपूत, दिलीप भारद्वाज आदि रहे| संयोजक दीपक रंजन सक्सेना रहे|