स्वतंत्रता दिवस को ले तिरंगा से सज गए बाजार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वतंत्रता दिवस को लेकर खादी भंडार के बिक्री काउंटर सहित शहर के अनेक दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की बिक्री शुरू हो गई है। तिरंगा के अलावा गांधी टोपी तथा तिरंगा प्रतीक वाले टोपी भी दुकानों पर बिक्री को सजाए गए हैं। तिरंगा व टोपी की खरीदारी को लेकर खासकर स्कूली बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
बाजार में विभिन्न दुकानों पर स्वतंत्रता दिवस से संबंधित साज सज्जा की साम्रगी की धूम है। जिसमें छोटे बड़े तिरंगों के अलावा कैप, ब्रेसलेट के अलावा तिरंगा रूपी माला उपलब्ध है। जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। शहर के बाजार में तिरंगे ध्वज की दुकानें सज गई हैं। कपड़े के छोटे तिरंगे बच्चों की पहली पसंद बन रहे हैं। तिरंगा टोपी और बैज 10 से 200 रुपये तक बिक रहे हैं। गले में डालने वाली तिरंगा की पट्टिकाएं भी लोगों की पसंद बनी हैं। यहां कपड़े और कागज के तिरंगे भी बड़ी संख्या में लहराते हुए बाजार में नजर आ रहे हैं। जो शहर की शोभा बढ़ा रहे हैं।  प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है| इस बार भी लोग घरों में तिरंगा फहराने की तैयारी कर रहे हैं| लोगों में देशभक्ति का प्यार उसी जोश के साथ देखने को मिल रहा है| अब स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के एक दिन ही शेष हैं| नेहरु रोड़ स्थित अग्रवाल बुक डिपो के संचालक पराग अग्रवाल नें बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर तिरंगा झंडा आदि की बिक्री संतोष जनक है| हर घर तिरंगा कार्यक्रम नें झंडे की बिक्री बढ़ा दी है|  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरों से लेकर कार्यालयों व मॉल्स आदि को सजाने के लिए बाजार में रौनक है। बाजार देशभक्ति के रंग में रंगने लगे हैं। बाजारों में हर चीज तिरंगे के रंग में रंगी नजर आ रही है। साथ ही तिरंगे की बिक्री भी खूब हो रही है। इसके अलावा बाजारों में स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी अन्य चीजों की भी खरीदारी के लिए लोग बाजारों को रुख कर रहे हैं। अलावा हाथों का बैंड, झंडे, टीशर्ट, टोपी चश्मा व बैज आदि में जय हिद, भारत माता की जय, वंदे मातरम व जय जवान जय किसान आदि स्लोगन वाली चीजें भी लोगों को लुभा रही हैं। 
महिलाओं के लिए तिरंगे में रंगा बालों का क्लैचर
बाजार में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी तिरंगे रंग में सजी चीजें बिक रही हैं। इसमें हाथों के बैंड से लेकर बालों के क्लैचर भी शामिल हैं। महिलाओं की पसंद के लिए बालों का क्लैचर भी मार्केट में चलन में है।