शैक्षिक उन्नयन के लिए कर्तव्यबोध पर दिया गया जोर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ के एक गेट्स हॉउस में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा मनाए जा रहे कर्तव्यबोध पखवाड़े के अंतर्गत शैक्षिक संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जहां शैक्षिक उन्नयन के लिए कर्तव्यबोध पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ० डॉ० राजेन्द्र पैंसिया नें गोष्ठी का शुभारम्भ किया | इसके साथ ही जिलाध्यक्ष संजय तिवारी नें मुख्य अतिथि को साल उढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया| इसके साथ ही 35 शिक्षकों को सम्मानित किया गया| उन्होंने कहा कि शैक्षिक माहौल पर होने वाली चर्चाओं और मंथन जरूरी है।
प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह शिक्षा के स्तर पर चर्चाएं तो काफी की जाती हैं, लेकिन चर्चा से ज्यादा जरूरत शैक्षिक उन्नयन के लिए कर्तव्यबोध की है। शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए कर्तव्य शिक्षकों का तो है ही। इसके अलावा अभिभावक और खुद विद्यार्थी के भी कर्तव्यों को लेकर उन्हें जागरुक करने की आवश्यकता है। डायट प्राचार्य विजय पाल सिंह  भी कर्तव्यों को शत-फीसद जानकर सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया।
प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द तिवारी ने कहा कि सरकार चाहें जो भी हो शिक्षा को नए आयाम देने के लिए हर शिक्षक को अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारियों के अनुरूप करना चाहिए। संचालन पुष्पा सिंह नें किया|