बालीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) स्वर्गीय राजेंद्र सिंह स्मारक राज्य स्तरीय बालीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ भव्यता के साथ हो गया| जिसमे कई जनपदों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया|
भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के पैत्रक गाँव नवादा में तीन दिबसीय बालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें फीता काटकर किया| प्रतियोगिता में पहला मैच अयोध्या हास्टल और गोरखपुर के बीच हुआ| इसमे गोरखपुर ने अयोध्या को करारी शिकस्त दी| दूसरा मैच जाट रेजिमेंट बरेली और बरेली हास्टल के बीच खेला गया| जिसमे जाट रेजिमेंट ने विजय हासिल की|  कमेंन्ट्री कैप्टन विजेंद्र सिंह ने की और निर्णायक की भूमिका विनोद सिंह, विष्णु सिंह व रामशिरोमणि सिंह ने की|
पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष आशीष दुबे आदि रहे|