सपा सुप्रीमो के आगमन की तैयारी को सौपी जिम्मेदारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास पर रविवार को बैठक का आयोजन कर सपा सुप्रीमो के आने पर स्वागत की रणनीति बनायी गयी|
आगामी 23 जनवरी को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जनपद आ रहे है| वह नवाबगंज में शहीद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे| इसके बाद एक सपा नेता के पुत्र के विवाह समारोह में भी शिरकत करेंगे| जिसकी तैयारी के लिए सपा पदाधिकारी सक्रिय हो गये है| पार्टी संगठन ने जिले में सपा पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में तैयारी बैठक का आयोजन किया| जिसमे पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गयीं|
पूर्सव महासचिव मंदीप यादव, अनुसूचित जाति जनजाति के प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश अंबेडकर,सपा नेता सचिन सिंह यादव, युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव, यूनुस अंसारी, चंद्रेश राजपूत, महेंद्र कटियार, अनिल मिश्रा, मुन्ना यादव, सयुस के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव, इलियास मंसूरी, खुर्शीद खान आदि रहे|