कांग्रेस नें जिले में किया संगठन विस्तार, 17 नये पदाधिकारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला कांग्रेस कमेटी नें संगठन का विस्तार कर 17 नये पदाधिकारी नामित किये है| जिन्हें संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौपी गयी है| माना जा रहा है यही सेवा आगामी 2022 के चुनावी मैदान में विरोधियों के खिलाफ पार्टी की तरफ से मैदान में युद्ध करेगी|
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें 5 उपाध्यक्ष बनाये हैं| जिसमे रमेश चन्द्र कठेरिया, इरफान प्रधान, कैलाश यादव, मनोज गंगवार व दीप्ती सिंह के नाम शामिल है| महासचिव के पद पर ओम प्रकाश वाथम, कृष्ण गोपाल मिश्रा, बसींमुज्जमा खां, अभय यादव व शकुंतला देवी की ताजपोशी हुई है| 7 सचिव बनाये गये है| जिसमे बशीउर रहमान, अनुज कटियार, डालचन्द्र कठेरिया, मनोज शिव कोरी, राजीव शाक्य, अभय प्रताप सिंह व जितेन्द्र सिंह को शामिल किया गया है| सभी को पार्टी को मजबूत करने की नसीहत दी गयी है|