चोरों का आतंक, एक ही रात में अधिवक्ता सहित तीन घरों के ताले तोड़ नकदी-जेबरात साफ़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) चोरों का आतंक क्षेत्र में बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस की गश्त को चुनौती देते हुए चोरों ने फिर एक बार एक ही रात में तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों का नकदी-जेबरात साफ़ कर दिया| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम सिरौंज में बीती रात पुलिस को चोरों नें नया होमवर्क दे दिया| चोरों नें प्रमोद पुत्र बाबूराम के घर धावा बोला| प्रमोद अपनी पत्नी रेखा व पुत्र अंकुर के साथ घर बाहर की तरफ बने कमरों में सो रहे थे| इसका फायदा उठाकर चोरों नें उनके घर के पिछले गेट पर लगी कुण्डी को काटकर तोड़ दिया और कमरे में रखे बक्से से आलू बिक्री के डेढ़ लाख नकदी व लाखों का जेबरात चोरी कर लिया|
उसी गाँव में दूसरी घटना अधिवक्ता धीरेन्द्र दीक्षित पुत्र रमेश दीक्षित के घर पर हुई| चोरों धोती की रस्सी बनाकर घर के पीछे से चढ़ आये| धीरेन्द्र अपने परिवार के साथ नीचे सो रहे थे| दूसरी मंजिल पर उनकी माँ श्याम लता का कमरा है| चोरों नें उनके कमरे से बक्से में रखी चार हजार की नकदी और जेबरात साफ कर दिये| सुबह जब श्याम लता उठी और ऊपर जाकर देखा तो चोरी की जानकारी हुई| चोरों नें तीसरी घटना को सिरौंज के ही  सर्वेश दीक्षित पुत्र दिवारी लाल के घर अंजाम दिया| सर्वेश के घर से गाय बिक्री के रखे 10 हजार नकद और जेबरात चोरी कर ले गये|
घटना की जानकारी होने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी| दारोगा उदयवीर सिंह और डायल 112 ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| पुलिस जाँच कर कार्यवाही की बात कह चुकी है|