रिटायर्ड स्टेशन मास्टर के घर लूटपाट कर पुत्रबधु की हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics-BSP

फर्रुखाबाद:(कम्पिल) बीती रात रिटायर्ड स्टेशन की पुत्र बधू की हत्या कर घर से जेबरात आदि लूट की घटना को अंजाम दिया गया| वही विवाहिता के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जतायी जा रही है| पुलिस अधीक्षक ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| साथ ही पुलिस कर्मियों को सख्त दिशा निर्देश दिये| पुलिस को घटना के पीछे की करीबी का हाथ लग रहा है|
थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर पट्टी सपा निवासी जगदीश यादव के पुत्र राजीव यादव का विवाह बीते 19 अप्रैल 2017 को कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के अख्तर मसीह कोठी सिविल लाइन निवासी पूर्व सैनिक कल्याण सिंह यादव की पुत्री 26 वर्षीय माया देवी से हुआ था| राजीव नागपुर में नौकरी करता है| उसके घर पर बड़ा भाई संजीब यादव, जेठानी संगीता उर्फ़ नन्ही देवी व पिता जगदीश रहते थे|
बीती रात माया देवी अपने कमरे में सो रही थी| माया देवी के जेठ संजीब यादव व उनकी पत्नी नन्ही देवी अपने बच्चो के साथ छत पर सो रही थी| ससुर जगदीश यादव के बाहर सो रहे थे| मृतका की जेठानी नन्ही देवी के अनुसार सुबह तकरीबन पांच बजे वह छत से नीचे कमरों की तरफ आयी तो उन्हें सामान इधर उधर पड़ा मिला| माया देवी के कमरे में जाकर देखा तो मायादेवी की लाश खून से सनी बेड पर पड़ी थी| जिसकी सूचना नन्ही देवी ने अपने पति को दी| मौके पर भीड़ लग गयी|
घटना की सूचना डायल 100 को दी गयी| कुछ देर बाद डायल 100 मौके पर आ गयी उसने थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया| जिसके बाद सीओ नरेश कुमार, थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी व डॉग स्कोट व फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर आ गयी| पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा खुद मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| माया देवी की गला दबाकर व गले के ऊपर किसी नुकीले औजार से हमला हत्या की गयी| मृतक की जेठानी ने जेवरात व नकदी लूट लिये जाने की बात कही|
मृतका के पिता ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
मृतका माया देवी के पिता कल्याण सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्होंने 22 लाख रुपया खर्च कर पुत्री का विवाह किया था| विवाह के बाद जेठ संजीब, जेठानी संगीता व ससुर जगदीश केसाथ उसका पति राजीव यादव इनोवा कार की मांग करते थे| माया देवी के पिता ने इसी के चलते हत्या किये जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया|
डॉग स्कोट को घटना के कुछ दूर मिला मसाला
घटना की छानबीन करने पंहुची डॉग स्कोट टीम को घटना से कुछ दूर ही एक गुटखा की फटी खाली पुडिया मिली| जिस पर सुरेश चन्द्र लिखा था| पुलिस के अनुसार यह गुटखा जिले में नही मिलता| इसकी बिक्री आगरा में होती है|
मृतका का मोबाइल भी ले गये आरोपी
घटना पर पड़े मृतका के शव के पास उसका मोबाइल फोन नही मिला| केबल एयर लीड ही मिली| पुलिस मोबाइल के सहारे भी घटना के खुलासे का प्रयास करेगी| वही पुलिस को मृतका के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है| इसकी भी जाँच पुलिस करेगी|
एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि घटना में जाँच की जा रही है| जाँच में जो दोषी होगा उसके खिलाफ ही कार्यवाही की जायेगी|