पुलिस कर्मी नें विवाह के नाम पर किया दुष्कर्म

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: राज्य महिला आयोग की सदस्य के सामने पीड़ित महिलओं नें अपनी बात रखी| उन्ही शिकायतकर्ताओं में एक महिला नें शिकायत कर कहा कि एक पुलिस कर्मी नें उसके साथ विवाह करने का भरोसा देकर दुष्कर्म किया| लेकिन उसके बाद भी विवाह करने से मना कर दिया| जिस पर आयोग की सदस्य नें कार्यवाही का भरोसा दिया|
फतेहगढ़ निरीक्षण भवन में राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव नें दरबार लगाकर महिलाओं की शिकायतें सुनी| जिसमे एक महिला नें तलाक देनें, दहेज उत्पीडन व कस्तूरबा गाँधी कमालगंज की शिक्षिका ने भी शिकायत की| दरबार में एक महिला शिकायत कर्ता जब दरबार में पंहुची तो उसकी शिकायत सुन वह भी दंग रह गयी|
पीड़िता नें उन्हें बताया कि एक पुलिस के सिपाही नें उससे विवाह करने का वादा किया| विवाह का भरोसा देकर उसके साथ दुराचार किया| अब वह विवाह करने से इंकार कर रहा है| महिला आयोग की सदस्य नें बताया कि सभी शिकायतों पर संज्ञान लेनें के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है|
इस दौरान महिला थानाध्यक्ष विनीता सारथी, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक आदि रहे|