दिनदहाड़े सराफा दुकान से जेबरातों भरा झोला गायब

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) सराफा दुकान से दिन दहाड़े संदिग्ध रूप से सराफा की दुकान में रखा जेबरात से भरा झोला गायब हो गया| सराफा व्यापारी नें पुलिस को सूचना दी| पुलिस पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी विमलेश बाबू दुबे की मुख्य मार्ग पर सराफा व वर्तन की दुकान है| बुधवार को दोपहर विमलेश अपनी दुकान का शटर बंद कर खाना खाने घर चले गये| विमलेश के अनुसार उसी दौरान उनका छोटा पुत्र अमित दुबे दुकान पर गया उसने देखा की दुकान का शटर उठा हुआ है |भीतर जाकर देखा तो पता चला कि दुकान के भीतर रखा झोला गायब था| अमित नें अपने पिता विमलेश को फोन पर झोला गायब होंने की सूचना दी| सूचना मिलने पर विमलेश अपने घर से दुकान पर आ गयी|
उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी| विमलेश नें पुलिस ओ बताया कि झोले में लगभग चार किलो चांदी और लगभग 80 ग्राम सोना था| घटना की जानकारी पर पुलिस नें पड़ताल शुरू की|| स्वाट टीम भी मौके पर पंहुची और  पड़ताल की|