अग्नि को साक्षी मान दांपत्य सूत्र में बंधे 74 जोड़े, दो का निकाह

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:  भारी भीड़ के बीच 74 जोड़ो नें अग्नि को साक्षी मान कर नव युगलों ने साथ जीने मरने की कसमे खाई। नव -दम्पति को भारी दान दहेज के साथ विदा किया। इस बारातियों और जनातियों ने भी बारात का आंनद उठाया।
इसमें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित  सेवावृत सामूहिक विवाह समारोह में भव्य पांडाल के बीच ॐ स्वाहा .. आदि वेद मंत्रों का उच्चारण गूंजा| इससे जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें गणेश प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित का शुभारम्भ हुआ| इसके बाद 74 जोड़ों नें एक दूसरे के वरमाला डाली| सभी 74 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरों में सात वचन लिये और एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई। दो जोड़ों का निकाह पढ़ा गया| एक जोड़ा नही आ सका| मनोज अग्रवाल नें बताया की उसका बाद में विवाह करा दिया जायेगा|
जिलाधिकारी नें मनोज अग्रवाल को दस हजार बच्चो के मामा बनने के लिए शुभकामनाएं दी| एसपी नें कार्यक्रम को भव्य बनाने पर धन्यवाद दिया| संचालन भारती मिश्रा नें किया| सपा नेता जितेन्द्र यादव व तहसीन सिद्दीकी भी पंहुचे|