अब सड़को और जेलों में भी दिखेगी कांग्रेस: योगेश दीक्षित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: काग्रेस नें अपनी नई सेना बनांये के लिए खाका तैयार कर लिया है| जिले में युवा जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद से युवा कांग्रेसियों को नई जान सी मिल गयी है| कांग्रेस ने अब पुराने और अनुभवी कांग्रेसियों के संरक्षण में युवाओं को आगे लाने का मन बना लिया है| कांग्रेस ने सीधे तौर पर कहा कि अब कांग्रेस हर मोर्चे पर संघर्ष करने के लिए तैयार है| जल्द कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष करते हुए नजर आयेगी और जरूरत पड़ी तो जेल भी जाने में गुरेज नही करेगी|
कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेकपुर स्थित आवास पर पंहुचे प्रदेश महासचिव योगेश दीक्षित नें कहा कि जिलाध्यक्ष की घोषणा हो गयी है| अब कमेटी में नौजवानो को जगह मिलेगी| जिले के साथ ही व्लाक स्तर पर कमेटी का गठन होगा| आगामी 30 नवंबर कमेटी की घोषणा की तिथि निर्धारित की गयी है|
तीन महिला संगठन में व एक को उपाध्यक्ष पद में मिलेगी जगह
प्रदेश महासचिव नें बताया कि कम से कम तीन महिलाओं को संगठन में मिलेगी जगह इसके साथ ही साथ एक महिला कार्यकर्ता को उपाध्यक्ष बनाया जायेगा| जिनके नाम मांगे गये है|
ग्राम प्रधान व जिला पंचायत चुनाव लड़ायेगी कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव नें कहा कि इस बार कांग्रेस ग्राम प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत का चुनाव लड़ायेगी| जिसको लेकर कांग्रेस पूरी ताकत झोंकेगी|
जिलाध्यक्ष के अनुमोदन से ही लोक सभा और विधान सभा के प्रत्याशियों की घोषणा
उन्होंने बताया कि इस बार संगठन को प्रमुखता दी जायेगी| जिसके चलते जिलाध्यक्ष के अनुमोदन से ही आगामी लोकसभा व विधान सभा के प्रत्याशी का चयन होगा| चुनाव में संगठन प्रधान होगा प्रत्याशी नही|
इस दौरान जिले के प्रभारी व प्रदेश सचिव कनिष्क पाण्डेय, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, युवा जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, बसिमुज्ज्मा खां, प्रदीप जैन, पुन्नी शुक्ला आदि रहे|