जेएनआई की खबर का असर: गंगा घाट पर पंहुचे डीएम, बोले कूड़ा मिला तो कार्यवाही तय

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते दिन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भीड़ के द्वारा गंगा में फैलायी जा रही गंदगी का समाचार जेएनआई में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था| जिसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें गंगा का निरीक्षण कर साफ़-सफाई के कड़े निर्देश दिये|
जेएनआई में बीते दिन “खुद के पाप धोकर मैला कर गए गंगा का आंचल” शीर्षक पर समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था| बुधवार को जिलाधिकारी दोपहर बाद पूरे अमले के साथ पांचाल घाट पंहुचे| उन्होंने स्वर्ग धाम से निरीक्षण शुरू किया और गंगा के किनारे-किनारे नमामि गंगे योजना से बने पुल के निकट घाट तक देखा| उन्होंने नमामि गंगे घाट की सीढियों पर फ़ैल रहे गंदे पानी को देखकर कड़ी नारजगी व्यक्त की| उसे तत्काल दुरस्त करानें के निर्देश दिये| हेंडपंप पर गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की|
नमामि गंगे के द्वारा बने घाटों पर दुकानदारों और पुजारियों को सख्त हिदायत दी की यदि गंगा के किनारे कूड़ा या पन्नी मिली तो दुकाने हटा दी जायेंगी| उन्होंने अधिकारियों को भी कड़ी फटकर लगायी| पांचाल घाट पर बिजली व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये| उन्होंने नमामि गंगे के जिला संयोजक रवि मिश्रा और न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित से भी साफ-सफाई के विषय में जानकारी ली |
वही जिलाधिकारी के आने की भनक लगते ही घाटो पर साफ सफाई पूर्व से ही कर दी गयी थी|