चिकित्सक पर चाकुओ से हमला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जटवारा निवासी डॉ० महेन्द्र कुमार गुप्ता पर मंदिर पर कब्जे के विवाद में चप्पलो और चाकुओ ने हमला बोल दिया| चिकित्सक ने पुलिस को मामले की सूचना दी| पुलिस जाँच में जुट गयी है|

डॉ० महेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया की घसिया चिलौली स्थित मंदिर में कुछ भाग उन्होंने भी निर्माण कराया है| जिस पर मंदिर के ही कुछ लोग कब्जा किये है| उनसे विवाद चल रहा है | शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर जब चिकित्सक मंदिर में चल रहे रुद्राभिषेक में शामिल होने गये तो उनका विवाद हो गया| जिस पर दबंगो ने उन पर चाकुओं से हमला बोल दिया| जिससे वह जख्मी हो गये| एक महिला ने उन पर चप्पल भी चला दी| घटना के बाद चिकित्सक पर फायरिंग करने की भी चर्चा तेज हुई लेकिन गोली चलने की घटना से चिकित्सक ने ही इंकार कर दिया| उन्होंने घटना के सम्बन्ध में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी|

कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया की गोली नही चली| तहरीर मिल गयी है| मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है|