अनुशासन ही पुलिस विभाग की रीढ़: आईजी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: पुलिस महानिरीक्षक महोदय कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के द्वारा पुलिस कर्मियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया| उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी अनुशासन में रहें| क्योंकि अनुशासन ही पुलिस की रीढ़ है|
पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आई जी मोहित अग्रवाल नें पुलिस ने ट्रेनिग कर रहे जवानों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया|जिसमे उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी आधुनिक टेक्नोलाजी का इस्तेमाल अपराधी को पकड़ने के लिए सीखे| इसके साथ ही पुलिस कर्मी जनता से सीधा सम्बाद स्थापित करें| क्योंकि आज भी पुलिस थाने में जाने से आम आदमी को डर लगता है| जनता के सामने पुलिस बेहतर आचरण करे| उन्होंने पुलिस कर्मियों से कानून की जानकारी ली| अवकाश लेनें के लिए और तबादला कराने की बढ़ रही मांग को देखते हुए बोले कि सिपाही सैनिक से अपनी तुलना करे| कि किस तरह एक सिपाही बिना अवकाश के हजारों किलोमीटर दूर डियूटी को अंजाम देता है|
उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों से खेलकूद जरुर करायें| उन्होने कहा कि पुलिस कर्मी अनुशासन में रहें| क्योंकि अनुशासन ही पुलिस विभाग की रीढ़ है| इसके साथ ही उन्होंने अपराध समीक्षा भी की| जिसमे कई थानाध्यक्षों की कड़ी फटकार लग गयी| इसके साथ ही उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को भी सुना और उनमें कार्यवाही के निर्देश दिये|