छात्रा की हत्या का मुकदमा दर्ज ना करने में इंस्पेक्टर शमसाबाद निलंबित

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती देर रात आखिर पुलिस अधीक्षक नें एडीजी के आदेश का पालन करते हुए थानाध्यक्ष शमसाबाद पर कार्यवाही कर दी| इसके साथ ही साथ एक हेड कांस्टेबल पर भी निलम्बन की गाज गिरी है|
थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम किसरोली पट्टी निवासी शिवकुमार सक्सेना की 17 वर्षीय पुत्री आकांक्षा सक्सेना का नग्न अवस्था में शव रेलवे ट्रेक पर कटा हुआ मिला था| जिसके बाद परिजनों नें हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए नामजद तहरीर दी थी| लेंकिन थानाध्यक्ष रामबाबू नें उनका मुकदमा दर्ज नही किया|जिस पर परिजन आक्रोशित थे|
बीते दिन मृतका के परिजनों नें पुलिस लाइन में एडीजी प्रेम प्रकाश से मिलकर न्याय की गुहार लगायी थी| तभी एडीजी के शख्त लहजे से पता चला था कि कार्यवाही हो जायेगी| देर रात थानाध्यक्ष को निलम्बित कर दिया गया| इसके साथ ही पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार को भी निलम्बित किया गया है|
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह नें बताया की थानाध्यक्ष को निलम्बित किया गया है| इसके साथ ही आरक्षी चालक सतेन्द्र कुमार डायल 100 को भी निलम्बित किया गया है|