23 वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: कानपुर जोंन की 23 वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ किया गया| जिसमे खिलाडियों नें अपना-अपना हुनर दिखाया|
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोंन प्रेम प्रकाश नें पुलिस लाइन मैदान में प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया| प्रतियोगिता का समापन 19 अक्टूबर  किया जायेगा| समापन में पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल मौजूद होगें| प्रतियोगिता में ऊँची कूद, लम्बी कूद, गोला फेंक,
चक्का फेंक, भाला फेंक आदि खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी|
इसके बाद एडीजी नें पुलिस लाइन का भोजनालय देखा और भोजन भी किया| उन्होंने पुलिस लाइन में खोली गयी कैंटीन देखी और सामान भी खरीदा|