बेहोशी हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली महिला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बेहोशी की हालत में महिला सड़क किनारे पड़ी मिली| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरकसा के निकट मुख्य मार्ग पर 45 वर्षीय मीनू पत्नी राधेश्याम बेहोश पड़ी मिली| जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गयी| जिसके बाद चौकी इंचार्ज कादरी गेट बलराज भाटी मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल के बाद उसे ई- रिक्शे से लोहिया अस्पताल भेजा कर भर्ती कराया|
चौकी इंचार्ज नें बताया कि महिला घर से विवाद कर चली आयी थी| जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गयी| महिला उपचार के बाद अपने पति के साथ घर चली गयी|