मॉडर्न हुए भक्त केक काटकर की गणेश वंदना

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: दो सितंबर से शुरू हुए गणेश महोत्सव की धूम शहर सहित पूरे जिले में मची है। शहर के सर्राफा बाजार, आवास विकास के अलावा अन्य स्थानों पर गणपति बप्पा विराजमान है। सुबह-शाम होने वाली आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर तरफ गणपति बप्पा के जयकारे गुंजायमान है। बाबा के भक्त अब मॉडर्न हो गए हैं। वह पंडालों में केक काटकर गणपति वंदना कर रहे हैं।
फतेहगढ़ के याकूतगंज में चल रहे गणेश महोत्सव में केक काटकर उत्सव मनाया। इसके बाद अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूजन के लिए सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य विजय यादव पंहुचे| उन्होंने बप्पा की आरती उतार कर पूजा अर्चना की|
विजय यादव नें कहा कि गणपति की यदि हम पूजा करते है तो उन्ही की तरह अपने माता-पिता की सेवा करें| तभी पूजा सफल होगी| गणपति की माँ-बाप के प्रति निष्ठां से आज के युवाओं को सिख लेनें की जरूरत है|