धूमधाम से किया गणेश मूर्तियों का विसर्जन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज/नगर प्रतिनिधि) पिछले चार दिनों से चल रहे गणेश उत्सव के बाद अब गणेश की प्रतिमा विसर्जन का दौर शुरू हो गया। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान महिलाएं गुलाल उड़ाकर गणेश के भजनों पर झूम रही थी। श्रद्धालुओं नें प्रतिमा का भू-विसर्जन पांचाल घाट पर किया|
नगर के मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा में गणेश प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी| जो  शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो व बाजारों से होते हुए पांचाल घाट पर पहुंची। जहां शाम को गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा भजनों पर झूम रहे थे। श्रद्धालुओं द्वारा गणपति बप्पा मोरिया आदि के जयघोष भी लगाए। इसके उपरांत पांचाल घाट पर गणेश जी की प्रतिमा का भू-विसर्जन किया गया। गप्पू यादव, बुद्दू गुप्ता आदि रहे|
जहानगंज  के ग्राम अमादपुर से गणेश प्रतिमा की बिसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी| जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं नें हिस्सा लिया| महिलाएं भी अपने आप को थिरकने से नही रोंक सकी| रजनेश राजपूत, प्रदीप राजपूत, सोहित कटियार, विजय चौबे, पिंकू चौबे, मनोज राजपूत, जितेंद्र राजपूत, शेरा बलराम राजपूत आदि रहे|