जेएनआई की खास खबर: सात साल में 1 करोड़ 84 हजार बार लिखा शिव, अब लिख रहे राम का नाम

FARRUKHABAD NEWS FEATURED धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(दीपक-शुक्ला) लगन किसे कहते है यह आज देखने को मिला| अपने धुन के पक्के आदित्य बीते सात साल में एक करोड़ 84 हजार बार शिव का नाम लिख चुके है| अब उन्होंने सियाराम का नाम लिखन में अपनी लगन लगा दी है| जब भी समय मिलता है सियाराम कापी पर लाल पेन से लिखने लगते है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कर्नलगंज निवासी आदित्य कुमार गुप्ता पेशे से होटल संचालक है| उनका जेएनवी रोड तिराहे पर भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा के निकट होटल है| लेकिन वह होटल के काम काज से बचे हुए समय में भगवान की लगन में लगे दिखाई देते है |आदित्य गुप्ता नें जेएनआई को बताया कि उनके होटल पर एक फतेहगढ़ निवासी भगवान प्रकाश खाना खाने आते थे| वह भी इसी तरह से लिखा करते थे| उनसे प्रेरणा लेकर आदित्य ने भी कापी पर पेन से ईश्वर का नाम लिखना शुरू किया|
उन्होंने बताया कि बीते 7 साल में उन्होंने कई सैकड़ा कापी केबल ओम नम: शिवाय लिखकर भरी| उसके बाद अब लगभग आधा सैकड़ा से अधिक कापियों पर उन्होंने सीताराम लिख चुके है| उनका यह अभियान अभी जारी रहेगा| आदित्य गुप्ता नें बताया कि इससे उनके मन को शांति मिलती है| उन्होंने बताया कि उन्हें बनारस से पुरस्कार भी मिल चुका है|