दमयंती ने विजय के साथ घर-घर दी दस्तक

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी से फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष की प्रत्याशी पूर्व चेयरमैंन दमयंती सिंह के चुनाव की कमान अब महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने सम्भाल ली है| उन्होंने महानगर के कार्यकर्ताओ के साथ सपा प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर दस्तक दी|
शनिवार को सपा प्रत्याशी दमयंती सिंह ने अपने-अपने समर्थको के साथ विजय श्री के लिये घर-घर दस्तक दी| उनका जगह-जगह समर्थको ने स्वागत किया| वही दोपहर को सपा के महानगर अध्यक्ष विजय यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता बजरिया रोड पर एकत्रित हुये| कुछ देर के बाद प्रत्याशी दमयन्ती सिंह अपने काफिले के साथ पंहुची| महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने उनका भव्य स्वागत किया| कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी भी की|

जंहा मोहल्ला तकिया नसरथ शाह में घर-घर सम्पर्क कर वोट की अपील की गयी| वही पुराने समर्थको से भी भेट कर उन्हें सक्रिय किया गया| विजय यादव ने बताया की सपा सुप्रीमो के निर्देश पर दमयंती सिंह चुनाव लड़ रही है| जगह-जगह उन्हें जनसम्पर्क के दौरान उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है| शिब्बू यादव,रिंकू अग्निहोत्री, अरविन्द यादव, बंटी यादव, अशद, आनन्द कटियार, प्रदीप कुशवाह, विक्की आदि रहे|

सपा ने सभी पदाधिकारियों को प्रत्याशी से साथ जुटने के दिये निर्देश
समाजवादी पार्टी के नगर निकाय चुनाव के सह प्रभारी मुजीबुल हसन ने सभी सक्रिय सदस्य, पदाधिकारियों और फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारीयों को सपा प्रत्याशी दमयन्ती सिंह के साथ जुटने के निर्देश दिये है|