राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत की बनायी रणनीति

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आगमन से पूर्व तैयारी पर चर्चा हुई| व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर उन्हें व्यापारियों की समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन भी सौपेगा|
नगर के सुतहटटी स्थित में व्यापारी नेता इस्लाम चौधरी के प्रतिष्ठान पर पदाधिकारियों नें  तैयारी बैठक का आयोजन किया| जिसमे बताया गया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगामी 30 अगस्त को जिले में होंगे| वह कायमगंज और नगर में व्यापारियों के साथ  बैठक करेंगे| व्यापारी नेताओं ने निर्णय लिया की सामूहिक रूप से व्यापारियों की समस्याओं को
ध्यान में रखते हुए ज्ञापन भी सौपा जायेगा|
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, पुन्नी शुक्ला, कृष्ण कन्हैया सक्सेना, राजेश दीक्षित, आदर्श पुरवार, विवेक सारस्वत, मनोज कौशल  आदि रहे|