चोरी की बाइकों सहित दो को किया गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) चोरी की बाइकों सहित पुलिस नें दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया| पकड़े गये आरोपी शातिर किस्म के बताये जा रहे है| दोनों गैर जनपद से बाइकें बेचने जा रहे थे|

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गनेशपुर चौराहा पर वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश यादव, सुनील कुमार सिसोदिया नें सुरेंद्र पाल पुत्र कप्तान सिंह ग्राम नगला सिम्भू थाना मेरापुर, अंकित यादव पुत्र संजीव यादव ग्राम मायाचक थाना जैथरा जनपद एटा को दो चोरी की बाइकों सहित गिरफ्तार किया| पुलिस नें दावा किया है कि आरोपियों को वाहन चेकिंग  दौरान मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है| जबकि सूत्रों की माने तो पुलिस बीते चार दिन से पुलिस की हिरासत में थे| चार दिन बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी दिखाकर उन्हें जेल भेज दिया|
पुलिस ने चार दिन से हिरासत की बात पर इंकार किया है|