स्वतंत्रता दिवस पर दिया देश भक्ति का संदेश

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: स्वतंत्रता दिवस आल सेंट स्कूल बजरिया रोड जसमई में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया| स्कूल के प्रबन्धक ने ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद छात्रों को मिष्ठान वितरण किया गया|

गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह निर्धारित समय पर विधालय के नौनिहाल तिरंगे की ड्रेस  में सजकर पंहुचे | हाथो  में तिरंगा लिए छात्र-छात्राएं देश भक्ति के तराने गुनगुना रहे थे|  विधालय की फाउंडर बीना दुबे, मैनेजर पियूष दुबे, प्रधानाचार्य तमन्ना दुबे ने झंडा रोहण किया|

मैनेजर पियूष दुबे ने कहा की नौनिहाल ही देश के भविष्य है| सभी को आजादी के दीवानों की वीरगाथा को जानने की जरूरत है| उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया। झंडारोहण के बाद छात्रों को मिष्ठान वितरण किया गया|
इस दौरान शिवओम सिंह, हिमांशु, पूर्णिमा, पूजा, शिवानी आदि शिक्षक रहे |