आत्मरक्षा के लिए छात्रों ने दिखाया मार्शल आर्ट

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: स्वतंत्रता दिवस पर एसबी पब्लिक स्कूल कानपुर रोड याकूतगंज में आयोजित कार्यक्रम ने छात्रों ने आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट के करतबी दिखाये| जिससे लोग दांतों तले ऊँगली दबा गये|

विधालय में स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन का कार्यक्रम एक साथ आयोजित किया गया| कार्यक्रम के दौरान झंडारोहण चेयरमैंन विवेक यादव और संचालिका स्नेहा यादव ने किया | इसके बाद छात्र-छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये| जिसमे छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया | छात्राओं ने खुद राखी बनाकर छात्रों के बाँधी|

विद्यालय के मार्शल आर्ट के कोच मोहित कुमार नें छात्रों के साथ मार्शल आर्ट के करतब दिखाये| छात्र सुखराम सिंह नें अपने पेट से ईंट तोडकर दिखायी| चेयरमैंन नें कहा सभी को अपने भीतर राष्ट्रवाद की भावना लाने की जरूरत है| इस दौरान नेहा मिश्रा, मानसी, विपिन आदेश, कुलदीप, संध्या व पूजा आदि लोग रहे|