पेट्रोल पम्प के शौचालय में महिला ने दिया पुत्र को जन्म

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) पति के साथ ससुराल जा रही गर्भवती महिला पेशाब करने एक पेट्रोल पम्प के शौचालय में गयी तो उने एक बालक को जन्म दे दिया| जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है|
जनपद हरदोई के पचदेवरा हाजीपुर निवासी महिला अपने पति के साथ जा रही थी| थाना राजेपुर के इटावा-बरेली हाई-वे पर निविया के निकट एक पेट्रोल पम्प पर महिला पेशाब करने के लिए गये| महिला 10 महीनें की गर्भवती थी| महिला ने शौचालय में ही एक सुन्दर से बालक को जन्म दिया|
माँ-बेटे दोनों स्वास्थ्य थे| कुछ देर बाद परिजन प्रसूता व नवजात को अपने साथ ले गये| शौचालय में नवजात का जन्म चर्चा का विषय बना हुआ है|