रिटायर्ड शिक्षक के इकलौते पुत्र की मौत से घर में मातम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीती देर रात मारुती बैन से घर जा रहे रिटायर्ड शिक्षक के इकलौते पुत्र की दर्दनाक मौत तेज  हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना क्षेत्र  के ग्राम राजेपुर निवासी 40 वर्षीय सोनू उर्फ़ अरबिंद पुत्र नरेंद्र दुबे बीती रात लगभग 11 बजे मारुती बैन चलाकर अपने गाँव लौट रहा था| ग्राम चित्रकूट के निकट रफ्तार ट्रैक्टर ने बैन की जोरदार भिडंत हो गयी| जिससे बैन के परखच्चे उड़ गये| घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने सोनू को लोहिया अस्पताल भेजा
दरोगा संजय कुमार ने उसे देर रात लोहिया पंहुचाया | जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया | मृतक की पत्नी कीर्ति का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
मृतक के पिता राजेपुर महात्मा गाँधी इंटर कालेज कालेज से सहायक अध्यापक के पद से सेवा निवृत हुए थे| मृतक सोनू अपनी पत्नी के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्री विशाल कालेज के निकट रहकर एक मेडिकल पर नौकरी कर रहा था| मृतक अपने परिवारक का इकलौता पुत्र था|