किसान सम्मान निधि की समय पर फीडिंग ना करने वाले किये जायेंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: सदर तहसील में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की फीडिंग से सम्बन्धित अभिलेखों का निरीक्षण किया| जिसमे खामियां मिलने पर वह खफा हो गयी| उन्होंने एक सप्ताह के भीतर लेखपालों को कार्य पूर्ण ना करने पर अनिवार्य सेवानिवृत्त की कार्यवाही करने की चेतावनी दी|
डीएम नें ग्राम पुठरी व भटकुर्री के फीडिंग अभिलेख देखे| उन्होंने एसडीएम सदर अनिल कुमार को निर्देश दिये की ग्रामवार फाइलों में अपात्र किसानों की अपात्रता साफ़ रूप में अंकित की जाये| उन्होंने कहा कि कुछ किसानों की फीडिंग अभी अवशेष है| उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि खतौनी को आधार मानते सभी लेखपाल खाताधारक किसानों की फीडिंग करे| उनोने चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण नही अनिवार्य सेवानिवृत्त की कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी|