लापता किशोर की रात भर खेतों में हुई तलाश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) दुकान से अचानक गायब हुए किशोर के अपहरण की आशंका से पुलिस ने परिजनों के साथ रात भर उसे खेतों में तलाश किया| लेकिन उसका सुराग नही लगा| बुधवार को पुलिस को पता चला की वह अपने बहनोई के घर है| जिसके बाद पुलिस नें राहत की साँस ली|थाना क्षेत्र के ग्राम कडक्का निवासी 14 वर्षीय किशोर नाजिम पुत्र अयूब बीते दिन राजेपुर तिराहे से अपनी फल की ठेली से गायब हो गया था| उसकी साइकिल बदायूँ मार्ग पर पेट्रोल पम्प के निकट पड़ी मिली थी| परिजन उसके अपहरण की आशंका व्यक्त कर पुलिस को सूचना दी थी|
जिसके बाद पुलिस के साथ परिजन खेतों में टार्च लेकर उसकी तलाश करते थे लेकिन उसका कोई सुराग नही मिला|अपहरण की आशंका से पुलिस के हाथ-पैर फूल रहे थे| लेकिन बुधवार को परिजनों ने पुलिस को बताया कि नाजिम अपने दिल्ली में रहे रहे बहनोई के पास पंहुच गया है| जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली| परिजन उसे लेनें के लिए रवाना हो गये|