कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में मंच ने बालिकाओं की गर्जन

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम ‘गर्जन’ का आयोजन गढ़ी कोहना स्थित डीडी सिनेमा हॉल में किया। जिसमे भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए नौनिहालों नें जो मंचन किया उसे देखकर हर किसी की आँखे नम हो गयीं|
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० रजनी सरीन परिधि मंत्री नें माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| इसके बाद कार्यक्रम के प्रारम्भ में नव्या बंसल ने “मैं अंत हूं मैं आरंभ हूं मैं सृजन हूं मैं विनाश हूं मैं कॉल हूं मैं महाकाली हूं” पर नृत्य प्रस्तुत कर नारी शक्ति की महिमा का प्रदर्शन किया। आकांक्षा, स्नेहा, गुनगुन, नमन वैष्णो, रौनक, नीरू, दिव्या ने मुझे क्या बेचेगा रुपैया….. पर भावपूर्ण प्रस्तुति कर दहेज प्रथा पर वार किया। परी सेनेटरी पैड की प्रोडक्ट इनोवेशन परिधि मंत्री ने महिला स्वास्थ्य एवं हाइजीन पर बोलते हुए कहा कि नारी को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की महती आवश्यकता है। उन्होंने सभी को सेनेट्री पैड वितरित किये।
उन्नति, आरुषि, सोनाली, काजल, स्तुति, हर्षिका, तेजस्विनी, मोनिका, विनी, परवानी ने दीवारें ऊंची है गलियां हैं तंग लंबी डगर है पर हिम्मत है संग….. पर नारी के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित किया। अनमोल वर्मा ने बादल पे पांव है अब छूटा गांव है…. पर भाव नृत्य प्रस्तुत कर नारी की उड़ान को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, सीएसआर, निलिट, आरपीएल आदि की छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। मिनी व आस्था ने आज से अब से आन मेरी, मैं तुमको ना छूने दूंगी, जान को चाहे छलनी कर दो मान को न छूने दूंगी……. गीत पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। खुशी गुप्ता ने ऐ गिरी नंदिनी….. की प्रस्तुति से शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना कर माहौल को भक्ति पूर्ण बना दिया। शुभी, आकांक्षा, स्नेहा, गुनगुन, वैष्णो, नीरू, रौनक, आदित्य, दिव्या व नमन ने कन्या भ्रूण हत्या पर भावपूर्ण नाट्य मंचन कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। जिसे देखकर हर किसी की आँख नम हो गयीं|
डॉ० रजनी सरीन ने कहा कि नारी सजावट की वस्तु नहीं है बल्कि सांस्कृतिक चेतना की वाहिका है।नारी अबला नहीं शक्ति रूपा है, वह कामिनी नहीं कल्याणी है। कार्यक्रम का संचालन एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट की प्रबंध निदेशक आकांक्षा सक्सेना ने किया। निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने सभी को धन्यवाद दिया। साजन शंकर जोहरी, शिल्पी सक्सेना, श्रुति गुप्ता, अंशुल कश्यप, पूनम पाण्डेय, गरिमा त्रिपाठी, गुंजन, संस्था अध्यक्ष नवीन मिश्र नेहरू युवा केन्द्र की जिला समन्वयक निहारिका पटेल, आदेश अवस्थी, समरेन्द्र शुक्ल, राजेन्द्र दीक्षित, शिवानी गौतम, बीना जालान रेनू सिगतिया, निधि बंसल आदि रहे|