जिला विद्यालय निरीक्षक व उनके कार्यालय कर्मियों का वेतन रोंका

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया| कार्यालय में गंदगी का अम्बार मिलने पर डीआईओएस सहित कार्यालय कर्मियों के वेतन पर रोंक लगा दी गयी|सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया शुक्रवार को दोपहर अचानक डीआईओएस कार्यालय पंहुचे| उनके अचानक पंहुचने से हडकंप मच गया| मुख्य गेट पर घुसते ही लगे उन्हें गंदगी का अम्बार नजर आया| कुर्सी-मेज से लेकर बल्ब तक गंदे मिले| जिससे उनका पारा चढ गया| उन्होंने जिला विधालय निरीक्षक की जमकर क्लास लगा दी| कार्यालय के शौचालय आदि में भी गंदगी व मकड़ी के जाले लटकते मिले| इससे सीडीओ का ने खफा खफा होकर जिला विधालय निरीक्षक  आदर्श कुमार त्रिपाठी सहित उनके पूरे कार्यालय स्टाफ का वेतन रोंक दिया|