सड़क किनारे पड़ा मिला ट्रैक्टर चालक का शव, हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीती देर रात सड़क किनारे पड़ें मिले ट्रैक्टर चालक को गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र निब्बी नगला निवासी 23 वर्षीय मनोज पुत्र प्रेम सिंह ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था| बीती रात वह फर्रुखाबाद से शाहाबाद हरदोई सीमेंट लेकर गया था और वापस लौटा| जिसके बाद वह घर नही पंहुचा| देर रात पुलिस को सूचना मिली की एक युवक का शव कायमगंज बाईपास पर जसमई के निकट एक युवक का शव पड़ा है| जिसके बाद थाना पुलिस  साथ ही डायल 100 मौके पर आ गयी| मनोज का शव सड़क किनारे पड़ा था| वही उसका ट्रैक्टर मौके पर ही खड़ा था|
जिसके बाद पुलिस ने मनोज के चाचा अहिबरन सिंह को दी| सूचना के बाद उसको लोहिया अस्पताल लाया गया जंहा उसे डॉ0 प्रशांत सेंगर से मृत घोषित कर दिया| मृतक की माँ रामबेटी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के परिजनों  ने हत्या का आरोप लगाया है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर अभी नही मिली है| तहरीर मिलने पर जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|