इंजन में उलझने से जख्मी महिला की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) आटा चक्की के इंजन में उलझने से जख्मी महिला की मौत हो गयी| उसकी मौत से कोहराम मच गया| पुलिस को तहरीर दी गयी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कनकापुर निवासी 42 वर्षीय रागिनी पत्नी रावेन्द्र सिंह अपने घर में लगी आटा चक्की के इंजन में साड़ी उलझने से बुरी तरह घायल हो गयी थी| जिसके बाद परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था|
परिजन उसे लेकर कानपुर पंहुचे| जब वह हैलट अस्पताल पंहुचे तो रागिनी की मौत हो गयी| परिजन शव लेकर घर आ गये| घटना की तहरीर मृतका के पुत्र संजय कुशवाह ने पुलिस को दी| जिसके बाद उपनिरीक्षक एसके त्रिवेदी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा|