दीपक की रोशनी में रोशन हो रहा मासूमो का भविष्य

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग सामाजिक

KASTURBAAफर्रुखाबाद:(राजेपुर) सरकार के लाख प्रयास के बाद भी प्रदेश व जिले की शिक्षा का क्या स्तर है इसे कौन नही जानता| इसके बाद भी अपनी तारीफ में अधिकारी हो या नेता केबल तारीफ ही सुनना चाहता है| राजेपुर कस्तूरबा गाँधी विधालय में मासूमो का भविष्य रोशन करने की कोशिश हो रही है| विभाग सब कुछ जानकर भी अंजान बना है|

विधालय में लखनऊ से आई जाँच टीम से गुरुवार की शाम को निरिक्षण किया| निरिक्षण के दौरान उन्होंने पाया की विधालय के बच्चे अपने भविष्य को दिये की रोशनी में तलाश रहे है| बीते कई महीनों ने विधालय से रोशनी नदारद है| जाँच टीम में पंहुची डॉ० साफिया जमीर व जिला कोआर्डिनेटर राजेश मिश्रा ने जाँच की| हेड संतोष पाठक ने बताया कि बीते 6 माह से विधालय की सौर ऊर्जा खराब पड़ी है| बिजली व्यवस्था भी ठीक नही है| टीम के सदस्यों से उन्होंने बच्चो को किताबे व अन्य सामान समय पर उपलब्ध ना होने की शिकायत की|

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बागिश गोयल ने बताया कि व्यवस्था पहले से खराब चल रही है| जल्द सौर उर्जा को ठीक करा दिया जायेगा|