सोसाइड नोट छोड़ पांचाल घाट पुल से युवक लापता

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:बीती रात शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पुल पर अपनी बाइक की हेडलाइट पर सोसाइड नोट चिपकाकर युवक लापता है| पुलिस उसकी तलाश गंगा में कर रही है लेकिन उसका कोई पता नही चला है| परिजन मौके पर पंहुचे और रात में ही घर वापस लौट गये|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगुआ नगला निवासी 35 वर्षीय मदनमोहन पुत्र ब्रहमानन्द बीते दो दिन पूर्व इलाहाबाद कुंभ गया था| जंहा से वह बीते दिन लौटा| बीती रात लगभग 10:30 बजे वह पांचाल घाट पुल पर पंहुचा और उसने अपनी बाइक की हेडलाइट पर सोसाइड नोट लिखा और चप्पल पुल पर छोड़ दी| जब जानकारी मिली तो मौके पर भीड़ लग गयी| मेला रामनगरिया द्वितीय अंगद सिंह मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| उन्होंने पूरी रात गोताखोर और पुलिस की मदद से गंगा की गहराईयों में उसकी तलाश करायी| लेकिन दोपहर बाद तक उसका कोई पता नही चला| सूचना मिलने पर उसकी पत्नी रीना आदि परिजन मौके पर आये और कुछ देर बाद ही वापस चले गये|
पुलिस को मिले सोसाइट नोट में लिखा है कि मै मदनमोहन सिंह चौहान अपनी आत्महत्या की जिम्मेदारी खुद लेता हूँ| इसमे किसी का दोष नही है| यह कदम मई आर्थिक परिस्थितियों के चलते ले रहा हूँ| क्योंकि मुझे और कोई दूसरा रास्ता नही दिख रहा है| जो भी व्यक्ति इस नोटिस को पढ़े वो घर पर इस न० 9889364286 या 7007710105 पर सूचना दे दें|
मेला प्रभारी अंगद सिंह ने बताया कि अभी तक कोई पता नही चला है| युवक की तलाश की जा रही है|