फर्रुखाबाद:बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को मजबूत करके आगामी लोकसभा के महासंग्राम में उतारने के लिए बूथ को मजबूत करने के साथ ही बूथ कमेटी का गठन जल्द करने के निर्देश दिए है|
नगर के चाँदपुर स्थित बसपा के जिलाकार्यलय पर मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य जोंन इंचार्ज नौशाद अली,नरेश कुशवाह,बौद्धप्रिय गौतम व मुकेश कठेरिया ने कार्यकर्ताओं की क्लास ली| उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव कुछ महीनों में है| इसमे बसपा अपने सभी सांसद जिताकर संसद भेजेगी| लेकिन यह तब सम्भव होगा जब बूथ मजबूत होंगे| इस लिए जल्द से जल्द बूथ कमेटियों का गठन पूर्ण कर आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी में लगे| कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भास्कर ने की| विनोद गौतम,सुरेश वर्मा,प्रमोद दिवाकर,स्वदेश पाल,देवेश तिवारी,अरुण कुशवाह आदि रहे|
जिलाउपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी
बसपा ने विधानसभा भोजपुर के शब्बीर मंसूरी को जिलाउपाध्यक्ष मनोनीत किया है| उन्हें संगठन मजबूत करने के निर्देश दिये है|
बूथ मजबूत करने को बसपा झोंकेगी ताकत
RELATED ARTICLES