बुलंदशहर में मारे गये स्याना इंस्पेक्टर सुबोध को सपा की श्रद्धांजलि

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:गोकशी की सूचना के बाद बुलंदशहर में भड़की हिंसा में इंस्पेक्टर स्याना सुबोध कुमार सिंह की हत्या के बाद सपा ने उसे सियासी रंग देना शुरू कर दिया है| सपा नेताओं ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ आवाज उठाते हुए मारे गये इंस्पेक्टर को श्रद्धांजलि दी गयी|
शहर के लाल दरवाजे पर सपा महासचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में सपा नेता एकत्रित हुए| सपा नेताओं ने प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की| इसके साथ ही साथ सभी ने कैंडिल जलाकर दो मिनट का मौन भी रखा| सपा नेताओं ने आरोप लगाया की प्रदेश में अपराध थोक के भाव में बढ़ रहे है| लेकीन सरकार इस तरफ कोई ठोस कदम नही उठा रही है| इसका जबाब भविष्य में सूबे की जनता जरुर देगी|
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव सरदार तोषित प्रीत,महानगर उपाध्यक्ष अरविन्द यादव,बंटी यादव,मुजीबुल हसन आदि रहे|
भीमराव के परिनिर्माण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
समाजवादी पार्टी भी अब डॉ० भीम राव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सपा ने अपने जिला कार्यालय पर गोष्टी का आयोजन किया| जिसमे उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया| जिसमे जिला महासचिव मंदीप यादव,चन्द्रेश राजपूत,अरविन्द यादव आदि ने विचार व्यक्त किये|