जिला जेल में गिरकर बंदी घायल,भर्ती

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:जिला जेल में बंद बंदी अचानक गिरने से जख्मी हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| उसकी हालत सामान्य है|
जनपद कन्नौज के नखास निवासी माखन सिंह पुत्र मुन्ना लाल को बीते कुछ दिन पूर्व कमालगंज पुलिस ने अबैध शराब में गिरफ्तार कर जेल भेजा था | रविवार को वह जेल के भीतर टहल रहा था| तभी अचानक वह बैरक में गिरकर जख्मी हो गया| उसे तकरीबन 11 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
संदिग्ध हालत में विवाहिता जली,हालत गंभीर
राजेपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम कुईयां निवासी संदीप कुमार की पत्नी शिल्पी को संदिग्ध हालत में जलने पर लोहिया अस्पताल में उनकी सास राधा रानी ने भर्ती कराया| राधारानी ने बताया की शिल्पी गैस पर मूंग की दाल बना रही थी सिलेंडर लीक होने से आग लग गयी और वह जल गयी| शिल्पी के परिजन शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपियापुर से पंहुचे| पिता शेर सिंह व अन्य परिजनों ने दहेज के चलते जला देने का आरोप लगाया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|