मान्यता सम्बन्धित पत्रावलियों में पकड़ी गडबडी,जाँच के आदेश

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने बुधवार को सुबह तकरीबन 11 बजे जिले में आकार बीएसए कार्यालय के साथ ही साथ अन्य कई कार्यालयों का निरीक्षण किया| बीएसए कार्यालय में उन्होंने विधालयों की मान्यता सम्बन्धित पत्रावलियों में भारी गडबडी पकड़ी| जिसमे उन्होंने जाँच के आदेश दिये|
नोडल अधिकारी बीएसए कार्यालय पंहुच जंहा उन्हें कार्यालय के ठीक सामने नगर संसाधन केंद्र में ताला पड़ा मिला| बीएसए रामसिंह उन्हें नगर संसाधन केंद्र की चाँबी उपलब्ध नही करा सके| जिस पर नोडल अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| इसके बाद उन्होंने बीएसए कार्यालय परिसर में संचालित प्राथमिक विधालय पुलिस लाइन पंहुचे| उन्हें विधालय के निकट कूड़ा जलता हुआ दिखाई दिया| जिस पर उन्होंने आपत्ति कर दी| उन्होंने कहा की कूड़ा जलाने पर प्रतिबन्ध है तो फिर यह कूड़ा क्यों जलाया गया| इस पर मौके पर मौजूद बीएसए कोई जबाब नही दे सके| विधालय के पास बने अतिरिक्त कक्ष में भी ताला लगा था| उसमे भी साक्षरता सम्बन्धित सामान भरा था| बीएसए रामसिंह नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी को उस कमरे की भी चाबी उपलब्ध नही करा सके| उन्होंने विधालय में कूड़ादान रखाने के निर्देश दिये|
नोडल अधिकारी ने एसएसए कक्ष भी देखा| जंहा उन्होंने एसएसए सरिता सरिता त्रिवेदी ने पूंछतांछ की| इसके बाद वह बीएसए कार्यालय के भीतर गये| जंहा उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया| कार्यालय में खुले बिजली के तार देख वह बिफर गये| उन्होने बीएसए को कड़ी फटकार लगायी| उन्हें लिपिक ब्रह्मदेव मिश्रा के कक्ष में गंदगी मिली तो उन्होंने फटकार लगा दी| इसके बाद नोडल अधिकारी ने कार्यालय में अभिलेख तलब किये| जंहा उन्होंने मान्यता सम्बन्धित पत्रावली देखी तो उन्हें उसमे बड़ी गडबडी मिली| जिस पर उन्होंने सीडीओ को जाँच के निर्देश दिये| उन्होंने एक ही पटल पर लम्बे समय से कार्यरत लिपिको को अभी तक नही हटाने पर भी बीएसए रामसिंह की कड़ी फटकार लगा दी|
इसके बाद वह अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यालय में गये| उन्होंने यंहा भी निरीक्षण में पत्रावली चेक की| जिसमे गडबडी मिलने पर उन्होंने अधिशाषी अभियंता जेएन श्रीवास्तव की क्लास लगा दी और सीडीओ को जाँच के आदेश दिये| रिकार्ड रूम में गडबडी पर भी उन्होंने नाराजगी जतायी| वह पुलिस लाइन के निकट निर्माणाधीन होमगार्ड कार्यालय भी गये| जंहा उन्होने 15 दिन के भीतर कार्यालय विभाग के सुपुर्द करने के निर्देश दिए| एसडीएम सदर अमित आसेरी आदि रहे|
नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने जेएनआई को बताया की कार्यालयों में जो गडबडी मिली है उसकी एक रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जायेगी| शासन से कार्यवाही होगी|