प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस टीम को दबंगों नें पीटा, दारोगा रिफर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) विवाद होंने की सूचना पर गये प्रभारी निरीक्षक व दारोगा सहित चार को लाठी-डंडो व पथराव कर घायल कर दिया गया| घटना केबड़ा भगदड़ मच गयी| पुलिस नें मौके से मुख्य आरोपी को दबोच लिया| मुकदमा भी दर्ज कर घायल पुलिस कर्मियों का मेडिकल कराया गया| गंभीर हालत होंने पर दारोगा को रिफर कर दिया गया|
प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार को सूचना मिली की ग्राम बदनपुर में बाबू सिंह पुत्र भगवान सिंह आदि उसी गाँव के दीपक पाण्डेय के साथ मारपीट कर रहे है| सूचना मिलने पर पीआरबी 112 का सिपाही धर्मेन्द्र सिंह, होमगार्ड राजेश कुमार मौके पर आ गये| उन्होंने सिपाही व होमगार्ड के साथ भी मारपीट कर दी| जिसकी सूचना थाने में दी गयी| सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार, कस्बा इंचार्ज संजय यादव, दारोगा उदय भान सिंह, सिपाही अंकुश कुमार सिपाही अरविन्द के साथ मौके पर आ गये|
आक्रोशित दबंगों नें थाने की जीप देखकर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया| प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस कर्मियों को लाठी-डंडो पर पत्थरों से हमला बोल दिया| जिसमे पुलिस कर्मी के काफी चोट आयी| हमला करने वाले मुख्य आरोपी बाबू सिंह को पुलिस नें मौके से दबोच कर गिरफ्तार कर लिया|
प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद, दारोगा संजय सिंह, उदयभान सिंह  व डायल 112 के होमगार्ड राजेश कुमार ने सीएचसी में मेडिकल कराया| वही दारोगा संजय यादव को रिफर कर दिया गया| वही प्रभारी निरीक्षक नें बाबू सिंह, गया सिंह पुत्र भगवान सिंह, झुन्नी सिंह पुत्र गया सिंह व कु० मोनी सिंह पुत्री गया सिंह के खिलाफ धारा 353,352, 332, 336, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है| जाँच दारोगा संजय कुमार मौर्य को दी गयी है|