तेज रफ्तार कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर)थाना क्षेत्र के गांव लीलापुर के नंदकिशोर को अज्ञात कार ने कुचल दिया था| जिससे उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | जंहा उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी|
बीती सोमबार की देर शाम थाना क्षेत्र के आदर्श कृष्ण जूनियर हाई स्कूल के निकट राजपुर से सब्जी लेकर घर जा रहे लीलापुर निवासी 55 वर्षीय नंद किशोर पुत्र बंसी को मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी| कार मौके से फरार हो गयी| जिससे नन्द किशोर गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| उसे सीएचसी लाया गया| जंहा से उसे देर रात लोहिया अस्पताल भेजा गया| उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर अभी नही मिली है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|